STORYMIRROR

Pratibha Bilgi

Abstract

4  

Pratibha Bilgi

Abstract

असली-नकली दुनिया

असली-नकली दुनिया

1 min
388

सच्चाई का घोटकर गला

झूठे का है बोलबाला

इंसान हैं दुष्ट, फरेबी

इनसे तो दानव भला


मानवता का अंत हुआ

पृथ्वी पर विनाश छाया

पाप ही हर जगह

पुण्य देखो मिट गया


अपनों का साथ छुटा

दिल यह बारंबार टूटा

कुछ ना रहा बाकी

गैरों ने सबकुछ लुटा


अच्छा पाठ पढ़ा गया

हारकर सभी, जीवन पाया

जीतने ना देगी कभी

असली-नकली यह दुनिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract