STORYMIRROR

Pratibha Bilgi

Inspirational

4  

Pratibha Bilgi

Inspirational

गंगा

गंगा

1 min
349

सबसे महत्वपूर्ण नदी भारत देश की

विशाल भू-भाग को यह है सींचती

समझा जाता है पवित्र गंगाजल को

देवी के रूप में पूजी जाती


सांस्कृतिक एकता का तट है कहलाता

प्रसिद्ध मेलों का जहाँ आयोजन होता

मन को भावुक करती गंगा आरती

मोक्ष प्राप्ति को यहाँ स्थान मिला


पौराणिक कथाएँ अनेक जुड़ी हुई हैं

शिव स्पर्श से पावन हुई है

शुद्धता की इसमें असाधारण है क्षमता

पर्यावरण रक्षा की जिम्मेदारी उठायी है


अर्थव्यवस्था का महत्त्वपूर्ण अंग हैं गंगा

कई जीव-जन्तुओं को आश्रय देती गंगा

हिमालय गौमुख से गंगोत्री निकलती हैं

गौरवमयी इतिहास की साक्षी है गंगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational