STORYMIRROR

गीतेय जय

Romance

4  

गीतेय जय

Romance

तस्वीर

तस्वीर

1 min
246

 ये बिखरी जुल्फ़े हैं या कोई ज़लाल है

यूँ ही झुकी पलकें हैं या कोई चाल है !!


उफ्फ हुस्न है या गणित का सवाल है

भीनी सी मुस्कान है या मेरा ख़्याल है !!


ठहर जाएं सभी कुछ ऐसा कमाल है

ऐसी रंगत है उनकी या नया साल है !!


दीद-ए-तस्वीर कश्मकश-ए-हयात है

हर लम्हा उम्र-ए-क़ुर्बत-ए-जमाल है !!


रुख़ से चाँदनी बरसती है बेपर्दा रात है

एक झलक आफ़त में क़ल्ब ओ जान है !!


ख़्वाबों का आँचल संगमरमर की मीनार है

ख़्वाहिशों का ताज है या कोई ख़्याल है !!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance