STORYMIRROR

Rajesh Raghuwanshi

Romance

4  

Rajesh Raghuwanshi

Romance

तो क्या बात हो.....

तो क्या बात हो.....

1 min
357

जिन्दगानी के सफर में

मुसाफिरों के काफिले में गर

बस एक नाम तुम्हारा हो

तो क्या बात हो......।


राहे-वफ़ा में मुश्किलें हो 

तो भी फर्क नहीं अब।

उन मुश्किलों में गर साथ तुम्हारा हो

तो क्या बात हो..….।


चाहे बुझ जाए मशालें सभी पर 

हाथों में गर हाथ तुम्हारा हो 

तो क्या बात हो......।


हर दर्द को जी लेंगें हम गर 

दर्द नाम तुम्हारा हो

तो क्या बात हो.....।


मौत भी पतझड़ के सूखे पत्तों

की तरह बिखर जायेगी गर,

जिंदगी का चमन तुम्हारा हो

तो क्या बात हो......।


फूलों की तरह महक उठेगा जीवन मेरा,

गर उन फूलों की बगिया का,

खिलता मौसम दिल तुम्हारा हो 

तो क्या बात हो......।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance