STORYMIRROR

Mitali Sharma

Action Inspirational Children

4  

Mitali Sharma

Action Inspirational Children

तिरंगा चाँद पर लहराया

तिरंगा चाँद पर लहराया

1 min
416

यह दिन हमेशा खास रहेगा

23 अगस्त सबको याद रहेगा।

इस दिन हर भारतवासी को

अपने देश पर फक्र महसूस होगा।


इतिहास में पहले से हीं 

भारत का बहुत नाम है।

सभी देशो से बढ़कर

हमारा देश महान है।


पहले से ही गड़ा है झंडा

भारत का इतिहासो में।

आज फिर से गाड़ दिया है

 चांद के दीवारों में।


शुभ दिन है देखो आया

तिरंगा चांद पर लहराया।

 देख सब हैरान है

सबका दिमाग है चकराया।


चंद्रयान जब चांद पर उतरा

ये देख सब घबराए हैं।

क्या किया ,कैसे किया भारत ने?

सब बैठ बुद्धि लगाए हैं।


हमारा ज्ञान देख कर

सबकी जुबा खामोश है।

भारत की बुद्धिमानी देख

सब खड़े खड़े बेहोश है।


आज से ही नहीं भारत

पहले से ही ज्ञानी है।

यहां जन्मे है कई विद्वान

वह सब हिंदुस्तानी है।


चंद्रयान है एक अनुसंधान

इसका उद्देश्य है विश्वकल्याण।

उन्नति है इसका सपना

सदैव विजयी रहे भारत अपना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action