STORYMIRROR

Mitali Sharma

Inspirational

4  

Mitali Sharma

Inspirational

...अभी तैयारी बाकी है..

...अभी तैयारी बाकी है..

1 min
328


अब ये साल बीत चुका,

नए साल की बारी है । 

झगड़े सारे भूल जाओ,

अभी तैयारी बाकी है ।


अभी मुश्किलें बाकी हैं,

ना जाने कितनी लड़ाइयां बाकी हैं।

अभी तो बस शुरुआत हुई है

अभी उलझने बाकी हैं।


गिनती के कुछ दिन बचे हैं,

जी लो इसे भी प्यार से ।

क्योंकि समय का पता नहीं,

शायद यह रात ही बाकी है ।


कहने को पूरा जीवन बचा है,

लेकिन चुनौतियां भारी हैं ।

कई कठिनाइयां बाकी हैं,

अभी तैयारी बाकी है ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational