STORYMIRROR

J P Raghuwanshi

Inspirational

3  

J P Raghuwanshi

Inspirational

प्यारे भारत देश

प्यारे भारत देश

1 min
383

भारत हैं देश हमारो,

लगे प्राणों से प्यारो।

सबै मिल जय बोलो।


राम कृष्ण की पावन धरती।

गंगा-जमुना की धारा बहती।

मन्दिर मस्जिद, गुरूद्वारों,

लगे प्राणों से प्यारों।

सबै मिल-----


संस्कृति हमारी सबसे पुरातन।

परम्पराये गंगा-सी पावन।

तीनों लोक उजियारों,

लगे प्राणों से भी प्यारों।

सबै मिल-----


हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई।

आपस में सब भाई-भाई।

आपस में है भाईचारो,

लगें प्राणों से प्यारो।

सबै मिल-----



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational