STORYMIRROR

Kamini sajal Soni

Classics

3  

Kamini sajal Soni

Classics

तीज का त्यौहार

तीज का त्यौहार

1 min
451

अपने प्यारे भारत में देखो

है कितने सारे त्यौहार।

प्यारी सखी सुनो आया है

तीज का त्यौहार।।


मां की ममता जैसा हो सासू मां का आंचल

और पिता जैसा हो ससुर जी का प्यार।

प्यारी बहना की छवि ननंद हो

सुख-दुख बांटे संग देवर मिलके हजार।।


सुनो सखी यही कामना मैं करती बारंबार

प्यारी सखी सुनो आया है तीज का त्यौहार


संग पिया का हो मनभावन

और रहूं मैं सदा सुहागन।

खिलता रहे सदा खुशियों से

मेरे पिया का आंगन।।


सुनो सखी यही कामना मैं करती बारंबार।

प्यारी सखी सनों आया है तीज का त्यौहार।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics