STORYMIRROR

Kamini sajal Soni

Others

3  

Kamini sajal Soni

Others

सखी री ये सावन

सखी री ये सावन

1 min
32

सखी री ये सावन मन को भाये

उमड़ घुमड़ कर कारे बदरा

पीहर की याद दिलाए

याद आए सब सखा सहेली

करते थे जिनके संग हंसी ठिठोली

सावन आतेे ही यह मन

पीहर की गलियों में खो जाए

याद आता है वह अल्हड़ बचपन

भाई बहनों के संग जो गुजरा वह पल छिन

मां का आंचल बाबुल की यादें

आज फिर वही सब याद आए

सखी री आज यह सावन बहुत रुलाए

सखी री आज यह सावन बहुत रुलााए!


Rate this content
Log in