थोड़ा सा प्यार बाकी है ....
थोड़ा सा प्यार बाकी है ....
दिलो के बंधन जुड़ तो गए,
जिस्मो का एक होना बाकी है,
थोड़ा सा प्यार किया हमने,
थोड़ा सा प्यार किया तुमने,
थोड़ा सा सब्र किया तुमने,
थोड़ा सा सब्र किया हमने,
थोड़ा सा प्यार फिर भी बाकी हैं
तेरे और मेरे दरमियाँ...
जाने क्यों हम मिलते है,
जाने क्यों हम रूठ जाते है
,
जाने क्यों हम कभी हँसते है,
जाने क्यों कभी हम रोते हैं,
जाने क्यों किस्मत हमको मिलाती है,
जाने क्यों किस्मत जुदा करती हैं,
थोड़ा सा प्यार फिर भी बाकी है
तेरे और मेरे दरमियाँ.....
कभी तुम हम से लड़ते हो,
कभी हम तुम से लड़ते है,
कभी तुम हमको मनाते हो,
कभी हम तुमको मनाते है,
कभी तुम हमको सताते हो ,
कभी हम तुम को सताते है,
थोड़ा सा प्यार फिर भी बाकी है,
तेरे और मेरे दरमियाँ......
