STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Abstract Inspirational Others

4  

Kawaljeet GILL

Abstract Inspirational Others

वक्त ने सिखाया

वक्त ने सिखाया

1 min
1

वक्त ने हमकों क्या क्या सिखाया ये हम बयाँ नही कर सकते,
लेकिन वक्त की हर सुई हमको एक नया सबक सिखाती है,
वक्त गुजरता रहता है उसके सबक खत्म नही होते,
भूल जाते है अक्सर वो सबक याद नही रहते,

लेकिन वक्त फिर अपने आपको दोहराता है,
फिर हमें हमारी गलतियाँ याद दिलाता है,
बार बार गिर कर हमको उठना सिखाता है,
गुजरा हुआ ज़माना हमको याद आता है,

जो सबक हमने स्कूल में सीखे वो शायद हम भूल जाते है,
जो वक्त ने सिखाये वो याद रह जाते हैं,
माता पिता की हर सीख हम जिंदगी भर याद रखते हैं,
 वक्त बदल जाये पर उनकी बाते याद रहती है ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract