तुम कभी मेरे थे ही नही
तुम कभी मेरे थे ही नही
ना जाने क्यों आज फिर आँख भर आयी ना जाने क्यों आज फिर तेरी कहानी याद आ गयी,
दिल चाहता है आज फिर उन गलियों में घूम आये जहाँ हम तुम कभीं मिला करते थे,
वो तेरी बातें वो तेरी हँसी हम को याद आ रही है वो तेरा प्यार हम को याद आ रहा है।
ना चाहते हुए भी आज हम तेरी यादों के करीब जा रहे है वो भूली सी दास्तान याद आ रही है,
तेरे बुलाने पे हम दौड़ पड़ते थे न धूप देखते थे न ही बारिश,
बस हर पल तेरे करीब रहने की इच्छा होती थी फिर क्यों हम दोनों जुदा हो गए।
बरसो बीत गए हम को जुदा हुए फिर ना कभी हमारे रास्ते एक हुए,
जाने क्यों लगता है तुम आसपास हो ये हकीकत नही बस एक वहम है हमको,
तुम कभी मेरे थे ही नही इस लिए हम दोनों जुदा हो गए, गर मेरे होते तुम तो कभी हम ना जुदा होते ।
