हमारी भी एक कहानी होगी
हमारी भी एक कहानी होगी
चाँद तन्हा होता है तो दिल के राज़ बयां कर लेते है,
वरना तारो के बीच हो तो हर राज़ छिपा लेते है हम,
मेरे दिल के राज़ तुम तक पहुँच ही जाते है,
दिल जो हमारे इक दूजे के पास है,
तुझसे कोई राज हम छिपाए भी क्यों,
इक दूजे से हमने कई वादे किए थे,
कोई राज़ न होगा हमारे दरमियाँ,
चाहे हम साथ रहे चाहे हम दूर रहे,
दूरियां हमारे दरमियाँ आ भी गयी हो तो क्या,
दिल हमारे आज भी इक दूजे के लिए धड़कते है,
दूर रहकर भी हम करीब करीब है,
ये ही हमारे प्यार की अजीब दास्तां है ।
ये प्यारी सी दास्ताँ एक रोज हर आशिक की जुबान पर होगी,
हीर राँझा रोमियो जूलिएट न सही हमारी भी एक कहानी होगी,
अधूरी मोहब्बतो में हमारा भी एक नाम होगा,
चाँद की चांदनी की तरह हमारी भी रोशनी चमकेगी ।
