STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Abstract Inspirational Others

4  

Kawaljeet GILL

Abstract Inspirational Others

तेरी यादों का सहारा

तेरी यादों का सहारा

1 min
1

मेरे दिल का रिश्ता तेरी यादों से जुड़ा है,
वो यादें ही मेरे जीने का सहारा है,
हर पल तुझको हम याद करते है,
कोई ऐसा पल नही जब तेरी यादों से हम दूर रहें,

चलते चलते जब भी थक जाते है,
तेरी आवाज़ सुनाई देती हैं उठो रुकना नही तुमको,
चलते रहना ही बस तुमको है अब तो,
रुक जो गए ये कदम तेरे ये तेरी नही मेरी हार होगी,

खुद को हारते हुए तो हम देख लेंगे शायद,
पर तेरी हार हमको ना गवारा होगी,
यादों में हर पल आते हो तुम मेरी,
कैसे हम निकाल फेंके उन यादों को,

जब तक साँसे चल रही है मेरी,
तेरी यादेँ मेरी जिंदगी जीने का मक़सद है,
जब ये साँसे दगा दे जाएँगी,
तेरी यादें भी रुकसत हो जायेंगी ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract