STORYMIRROR

Abha Chauhan

Abstract Inspirational

4  

Abha Chauhan

Abstract Inspirational

ऐ नए साल

ऐ नए साल

1 min
264

ऐ नए साल तुम से गुजारिश है मेरी ,

तुम सब के लिए अच्छी खबर लेकर आना।

 बीते साल ने मचाया था बहुत तांडव,

 पर तुम सब के लिए खुशियों का पिटारा लाना।।


तुमसे लगा कर रखी है सभी ने बहुत उम्मीद, 

थोड़ी-थोड़ी सबकी सुनना किसी का दिल ना दुखाना।

बीते साल बहुत लोगों ने अपनों को खोया है,

 तुम उन सब को किसी अपने से जरूर मिलवाना।‌।


सभी के संजोए हुए सपनों को तुम पूरा करना,

 हर एक को उसकी मंजिल तक पहुंचाना।

 खुशियों के जिन दरवाजों पर ताला पड़ा है ,

तुम उन सब की चाबी अपने साथ लेकर आना।।


नए साल तुमसे मैं ज्यादा कुछ नहीं मांगती,

 बीते साल सब बहुत रोए हैं इस साल न रुलाना।

 चैन से जीने देना उन्हें हर एक पल तुम्हारा,

 बस तुम खुशी से आओ और शांति से गुजर जाना।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract