STORYMIRROR

Suresh Sachan Patel

Romance Inspirational

4  

Suresh Sachan Patel

Romance Inspirational

।।तेरी यादें।।

।।तेरी यादें।।

1 min
155

तेरी यादों में खोया रहता है।

तुझे रोज पुकारा करता है।

पास तेरे जब आता है,

वो फिर भी रोया करता है।


कई बार चाॅ॑दनी में भी वो,

तेरा अश्क निहारा करता है।

दिख जाती कोई अध खिली कली,

तो जान तुझे मुस्काया करता है।


क्यो दूर चले जाते हो दिलवर,

सूनापन मुझको बहुत सताता है।

सूरज, चंदा, चाॅ॑द, सितारे सबसे पूछा,

पर हाल तेरा न कोई बताता है।


अा जाओ भौंरे बन करके,

फिर कोई सुंदर गीत सुना जाओ।

मुरझाई हुई बगिया में आकर।

फिर से फूल सुगंधित खिला जाओ।


ഈ കണ്ടെൻറ്റിനെ റേറ്റ് ചെയ്യുക
ലോഗിൻ

Similar hindi poem from Romance