STORYMIRROR

Suchita Pandey

Romance

3  

Suchita Pandey

Romance

हम सा ना मिलेगा

हम सा ना मिलेगा

1 min
162


दिल में दर्द जगाने वाले

बहुत मिले हैं बहुत मिलेंगे।

पल भर अपनाने वाले

बहुत मिले हैं बहुत मिलेंगे।।


किन्तु तेरा हो जाने वाला

हम सा कोई मिले तो कहना।

एक पल नहीं भुलाने वाला

हम सा कोई मिले तो कहना।।


दिल की चिता जलाने वाले

बहुत मिले हैं बहुत मिलेंगे।

दिल को तोड़ के जाने वाले

बहुत मिले हैं बहुत मिलेंगे।।


तुझ पर यूँ मर जाने वाला

हम सा कोई मिले तो कहना।

शायर प्यार जताने वाला

हम सा कोई मिले तो कहना।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance