STORYMIRROR

Swapna Sadhankar

Romance

3  

Swapna Sadhankar

Romance

यूँ ही नहीं मन करता है

यूँ ही नहीं मन करता है

1 min
210


यूँ ही नहीं आपकी आँखों में

जन्नत दिखाई देती है

यूँ ही नहीं आपकी बातों में

मन्नत सुनाई देती है

सजदा करे सुबह-शाम

ख़ुदा के दर पर

कामयाबी हरदम आपके

कदम चूमती रहें

यूँ ही नहीं मन करता है...


यूँ ही नहीं आपकी उलझनें

हमारे नाम चाहते हैं

यूँ ही नहीं आपकी चाहत में

फ़ना होना चाहते हैं

दुआ करे सहे दिल से

ख़ुदा के दर पर

सारी खुशियाँ आपको

रास आती रहें

यूँ ही नहीं मन करता है...


यूँ ही नहीं आज आपको

मुबारकें देना चाहते हैं

यूँ ही नहीं आप पे ख़ुशनुमा

तारीफ़ें बरसाना चाहते हैं

कुछ तो एहसास पाते हैं

ख़ुदा के दर पर

यूँ ही नहीं आपको साँसों का

सरताज़ बनाना चाहते हैं

यूँ ही नहीं मन करता है...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance