STORYMIRROR

भारती भानु

Romance

3  

भारती भानु

Romance

प्यार लिख दे

प्यार लिख दे

1 min
223

मेरे नाम तू खत मेरे यार लिख दे

शेरो शायरी नहीं, लफ्ज एक प्यार लिख दे।


ग़र तुझे वक़्त नहीं पल भर का भी,

धड़कनों से इन हवाओं पर इंतजार लिख दे।


आख़री सांस भी तेरी राह में होगी,

तू अहसासों पर मेरे अपना एतबार लिख दे।


बेजान शरीर में दिल धड़कता रहेगा,

इन धड़कनों पर बस अपना इजहार लिख दे।


मेरे नाम तू खत मेरे यार लिख दे

शेरो शायरी नहीं, लफ्ज एक प्यार लिख दे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance