STORYMIRROR

भारती भानु

Fantasy Others Children

3  

भारती भानु

Fantasy Others Children

कैनवास

कैनवास

1 min
266

मम्मा बहुत प्यारा है न!

नीले रंग का ये अद्भुत कैनवास!!

कभी बिखरते है इस पर,

सफ़ेद, काले रंग, जैसे हो कपास।

रात में कुछ अलग लगे,

रंगता काले रंग में ये कैनवास।

तब चमकते इस पर,

छोटे कंचे बड़ी गेंद के आस-पास।

सुबह ज़ब देखो इसे,

नारंगी रंग बिखेरे ये कैनवास।

इतराता सा लगे,

चमकीले फल को बनाकर खास।

मम्मा बहुत प्यारा है न!

नीले रंग का ये अद्भुत कैनवास!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy