STORYMIRROR

भावना भट्ट

Romance

4  

भावना भट्ट

Romance

तेरी याद

तेरी याद

1 min
221

तेरे सिरहाने याद भी मेरी

तकिया भिगोकर सोती तो होगी


चाहे तूने कभी कहा नहीं

पर याद तुझे मिरी भी सताती तो होगी


अरसा बीत गया मुलाक़ात को

मिरी बातें अब भी ज़हन में आती तो होंगी


इश्क़ मोहताज़ नहीं अल्फ़ाज़ों का

मिरी आँखें तुझे अब भी बताती तो होंगी


आना-जाना लगा रहता है तेरा मिरे ख़्वाबों में

तुझे अब भी मिरी मुस्कान भाती तो होगी


इज़हार करना ज़रा मुश्किल है मिरे लिए

तेरी धड़कन ये बात तुझे समझाती तो होगी


मैं बेचैन रहती हूँ तुझसे इक नज़र मिलाने को

मिरी परछाई तुझसे अब भी नज़र मिलाती तो होगी


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance