STORYMIRROR

भावना भट्ट

Others

3  

भावना भट्ट

Others

अनमोल रिश्ते

अनमोल रिश्ते

1 min
244

कुछ रिश्ते जन्म से नहीं होते 

पर अपनेपन का एहसास करा जाते हैं

ये रिश्ते दिल की डोर से बँधे होते हैं

जीवन का एक अहम हिस्सा बन जाते हैं

चुपके से न जाने कब दिल में दस्तक देते हैं

दिल में घरौंदा बनाकर यादें बेहिसाब दे जाते हैं

जब इनसे दूर जाने का वक़्त आता है

न चाहते हुए भी आँखों में आँसू आ जाते हैं

ये जानते हुए भी कि दूर होकर भी वो पास हैं

हम अपने दिल को न समझा पाते हैं

वो रिश्ते बेहद खास होते हैं

जो बेवजह हमसे जुड़ जाते हैं

जिनके पास ये अनमोल रिश्ते हैं

वो बड़े किस्मत वाले होते हैं

सँभाल के रखना इन रिश्तों को

दूर जाने पर ये बड़ा याद आते हैं


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन