STORYMIRROR

Deepu Bela

Romance

3  

Deepu Bela

Romance

तेरी याद..!

तेरी याद..!

1 min
194

तेरी याद कुछ एैसे आती है

जैसे बंसंत में पानखर,

बिन मौसम बारिश आंखों से बरसाती है।

वैसे तो हर मौसम के होते है चार मास,

पर तेरी यादों का मौसम के है बारमास।

कभी दिन में सपने दिखाती है तो

कभी पूरी रात जगाती है तेरी याद,

कभी दुनिया से मुझे जोड़ जाती है तो

कभी भीड़ में भी तन्हा छोड़ जाती है तेरी याद,

कभी यादों में है फ़रियाद तो

कभी फरियादों में भी है तेरी याद,

क्या सिर्फ मुझे ही तड़पाती है तेरी याद?

या फिर तुझे भी रुलाती है मेरी याद?

अब तो इंतजार है की तेरी याद 

तुझे कब लाती है??


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance