STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Abstract

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Abstract

तेरी उम्मीद

तेरी उम्मीद

1 min
389

एक उम्मीद लगा रखी है तेरे दीदार की

रात में जुगनु की रोशनी भी है काम की

तू ना सही तेरे अक्स भी यदि दिख जाए

दिल को यक़ीन हो मोहब्ब्त है काम की


सांसों के तार से तू जुड़ा है मेरे यार

साँस में समाई हुई खुश्बू है तेरे नाम की

मेरी इस अंधेरी जिंदगी का चराग़ तू है,

मेरी रूह के दिये में बाती है तेरे नाम की


हमारे अधरों पर छाई है तू संध्या की तरह

तू है हमारे लबों की लाली ढलती हुई शाम की

रब से ये कहना है,हमे उनके बिना नही रहना है

वो हैं धड़कनें इस विजय दिल ए नादान की।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract