STORYMIRROR

Mani Aggarwal

Romance

3  

Mani Aggarwal

Romance

तेरी तस्वीर चूम लेते हैं

तेरी तस्वीर चूम लेते हैं

1 min
241

वो उमड़ती नदी लुटाने को

दूरियाँ प्यार की मिटाने को

तेरी तस्वीर चूम लेते हैं

तुझको खुद के करीब लाने को।


जाने क्यों लाज रोक देती है

जब भी बढ़ते हैं टोक देती है

दुश्मनी हाथ भी निभाते है

जब भी सोचा गले लगाने को।


शोर धड़कन मचाने लगती है

जिंदगी गुनगुनाने लगती है

सर्द मौसम दहकने लगता है

ख्वाब दीदार का सजाने को।


कशमकश है बड़ी कहें कैसे

साथ सबके ही क्या हुआ ऐसे

जिनसे ख्वाबों में रोज मिलना हो

वो ही आ जाते हैं जगाने को।


फर्ज़ अपना हवा निभा देना

पर्दा जुल्फों का तुम बना देना

जिंदगी नाम उनके कर दी है

आज जाएँगे जब बताने को।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance