STORYMIRROR

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Romance

4  

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Romance

स्मृतियों में तुम

स्मृतियों में तुम

1 min
410


मेरा मन बन गया

तेरी यादों का खंडहर

जहाँ गाहे बगाहे

तेरी यादों की

सरिता बहती है

कानों में चिड़ियों की

चहचहाहट

सुनाई पड़ती है

जब हम आँखें बंद कर

तेरी यादों में खोतें हैं

तुम और तुम्हारी यादें

साथ चलती है हमेशा

स्मृतियों की पगडंडी में

वो पल अक्सर चले आते हैं

जब शब्द खो गये थे थे

पर हमनें कहा

और तुमनें सुना भी

होंठ बंद ही रहे

शब्द खामोश ही रहे

पर तुम मेरे

और मैं तेरी हो गयी

सपना के सपनों में

आज भी स्मृतियों में

बस तुम ही हो

हाँ ! बस तुम ही हो हो ।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance