STORYMIRROR

✨Nisha yadav✨ " शब्दांशी " ✍️

Romance

4  

✨Nisha yadav✨ " शब्दांशी " ✍️

Romance

नाम तुम्हारा मेरा हो

नाम तुम्हारा मेरा हो

1 min
302

नाम लिखूं मैं कागज़ पर

तो नाम तुम्हारा मेरा हो

एक ख़्वाब बुनूं मैं मन के भीतर

जहां संसार तुम्हारा मेरा हो

अपने हाथों की लकीरों पर भी

मैं लिख दूं बस नाम तुम्हारा

मैं जग में जब नाम कमाऊं

तो नाम तुम्हारा मेरा हो

जब भी मैं कोई गीत लिखूं

आधार तुम्हारा मेरा हो

मैं गीतों का लहर बनाऊं

पतवार तुम्हारा मेरा हो

जब भी कोई गीत मैं गाऊं

आवाज़ तुम्हारा मेरा हो

मन के भीतर जो भी हो

हर बात तुम्हारा मेरा हो

लोभ नहीं दौलत शोहरत की

बस साथ तुम्हारा मेरा हो

जो मेरी आंखों में बसे

हर ख़्वाब तुम्हारा मेरा हो

नाम लिखूं मैं कागज़ पर

तो नाम तुम्हारा मेरा हो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance