STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Romance

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Romance

दिल की बात

दिल की बात

1 min
308

नींद नहीं है नैनों में फिर भी सपने तुम्हारे आते हैं, 

जो कभी सामने थे आज वो नैनों से छिप जाते हैं, 


मन की बातें दिल तक आते- आते ही रह जाती है, 

इसका एहसास नहीं तुम्हें कितना हमें तड़पाती है, 


विस्मृत की तम रजनी में बिखरे अतीत की यादें हैं, 

नयन कमल मन के उपवन में फिर वही बरसाते हैं, 


सपनों के पंख मुझे लेकर चलती नित नई बहारों में, 

हवा संग उड़कर पुलकित हो उठता हूँ मैं सितारों में, 


तुम्हारी यादें मन में नदियों सा हरदम बहती रहती है, 

हर एहसासों में याद तुम्हारी अंतर्मन को समझाती है, 


इसका एहसास नहीं तुम्हें हमने जो दुनिया बसाई है, 

अपने मन के उपवन में प्यार की कलियाँ खिलाई है , 


बंद पड़ी उन तस्वीरों से जब-जब मैंने धूल हटाई थी, 

बिखरे -बिखरे तस्वीरों में भी मुझे तेरी याद आई थी, 


बयां करने के लिए तुमसे बहुत सी बातें थी मेरे मन में, 

उस कठिन दौर में लम्हों को तलाश रहा था जीवन में, 


आकाश में टिमटिमाते तारों में तेरा अक्स भर जाता है, 

तुझे जितना याद करता उतना मेरा प्यार निखर जाता है II


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract