STORYMIRROR

Sweta Sardhara "shwetgzal"

Romance

4  

Sweta Sardhara "shwetgzal"

Romance

तेरी मेरी कहानी

तेरी मेरी कहानी

1 min
14

मैं लिखना चाहूं हमारी एक मासूम कहानी

आप बन जाना राजा और मैं आपकी रानी


रोमियो जूलिएट, हीर रांझा, पारो देवदास

हम दोहराए इश्क की कुछ कहानियां पुरानी


मुसीबतों से टूटेंगे नहीं, हाथ हम छोड़ेंगे नहीं

एक दूसरे के साथ हमें पूरी जिंदगी है बितानी


मैं रही हूँ बस अपने भीतर, मेरे शब्दों के संग

तुम्हें अब मुझे ये पूरी दुनियादारी है सिखानी 


इश्क करना तो आसान है, पर निभाना नहीं

एक दूसरे को पाने की कई कीमत है चुकानी


चाह कर भी नहीं छूट पायेगा अब तो आप से

देह सा बनावटी नहीं ये "श्वेत" इश्क है रूहानी


       


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance