STORYMIRROR

Sweta Sardhara "shwetgzal"

Romance

4  

Sweta Sardhara "shwetgzal"

Romance

हमारा प्यार...

हमारा प्यार...

1 min
293

शरारती नज़रें, कुछ होठ आपके मलकाये थे

याद है वो पल, हम भी हल्का सा शरमाये थे


माना कि दोस्ती की शुरुआत आपने की थी

मगर प्यार का इकरार पहले हम ही लाये थे


ना पसंद मिलती है, ना उम्र, और ना ही नसीब

फिर भी शायद कुदरत ने ही ये दिल मिलाये थे


पता था की, कभी ये मुमकिन ही नहीं होगा 

फिरभी हमने आपके हजारों सपने सजाये थे


आप से तो क्या आपकी यादों से भी लगाव है

निभा रहे है आज भी जो वादे हमने किये थे


है मेरी वफा की एक मुस्कान आपके चहेरे पर

आज धड़कते है जस्बात जो दिल में लिखवाये थे


आत्मा से "श्वेत" ये उच्च सम्मान निभा रही है

कभी ईश्वर स्थान पर आपने हमें जो बिठाये थे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance