STORYMIRROR

Sweta Sardhara "shwetgzal"

Inspirational

3  

Sweta Sardhara "shwetgzal"

Inspirational

औरत

औरत

1 min
232

तू खयालों मैं ही भर लेना उड़ान

औरत का कोई आसमान नही होता


तेरा पियर है, ससुराल है, तु पराई है

तेरा अपना कोई मकान नहीं होता


बेटी, बहु, बीवी, मां तेरे हजार रिश्ते

तेरा खुदका यहा कोई नाम नही होता


सब चलाये हर वख्त अपनी मरजी से

इंसान है, औरत कोई खिलौना नही होता


तुम खुद का अभिमान बनो, गर्व से रहो 

दुबारा मत जाओ जहा सम्मान नही होता


तूने दफनाये हजारों सपने भीतर रोज

औरत बनना कोई आसान नहीं होता।


         



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational