STORYMIRROR

D.N. Jha

Inspirational

4  

D.N. Jha

Inspirational

अवरोध

अवरोध

1 min
266

पग पग पर अवरोध है जीवन का ये भोग।

जीवन यापन तो सदा,कर्मों का है योग।।

कर्मों का है योग, सभी जीवन हैं जीते।

दुख सुख की है बात,जहर जीवन का पीते।।

कांटा है हर राह, देख कर रखिए हर डग।

चलते रहना यार,यहाॅं मुश्किल है पग पग।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational