STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Inspirational

कभी सवाल करो खु़द से

कभी सवाल करो खु़द से

1 min
391

कभी सवाल करो ख़ुद से।

सफ़ाई या सजावट?

क्या तुम्हें ज़रूरी है?


अंतर्मन की शुद्धता या सफ़ाई।

मन के विचारों की शुद्धता।

जो रहे जीवन भर साथ तुम्हारे।

व्यतीत हो जीवन जिसके सहारे।

क्या यह तुम्हें प्यारी है?


शरीर की सुंदरता या सजावट।

अच्छी वेशभूषा और श्रृंगार।

जो ढल जाए समय बीतने पर।

सौंदर्य साथ नहीं देता उम्र भर।

क्या यह उस पर भारी है?


कभी सवाल करो ख़ुद से।

सफ़ाई या सजावट?

क्या तुम्हें ज़रूरी है?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational