STORYMIRROR

Anjali Srivastav

Romance

4  

Anjali Srivastav

Romance

तेरे इश्क़ में

तेरे इश्क़ में

1 min
262

बहुत रो ली हूं तेरे इश्क़ में यार

अब मैं तेरी यादों संग बस 

पल-पल हर लम्हा मुस्कुराना 

चाहती हूं।


तुम्हारे दिए हर तोह्फ़े को

दिल से लगाकर जीवन भर

उसे सहेज कर रखना 

चाहती हूं।


तुम्हारे संग बिताए हर 

उन पलों को आंखो में

कैद कर जीवन भर देखना

चाहती हूं।


तुम्हारे हाथों की बनी वो 

चायऔर जो प्याली

तुम्हारे होंठो को छुई

उस प्याली को जीवन भर अपने

होठों से लगाकर रखना

चाहती हूं।


तुम्हारे संग रहूं या न रहूं

कोई गम नहीं

बस तुम्हारी हर यादों में

जीकर अपना सर्वस्व जीवन

जीवन भर तुझ पर ही लुटाना

चाहती हूं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance