STORYMIRROR

Navin Madheshiya

Romance Fantasy

4  

Navin Madheshiya

Romance Fantasy

तेरे हर गीत में

तेरे हर गीत में

1 min
374

सुनूँ तेरी लफ़्ज़ों को

और ना कुछ सुनाई दे

यह दो घड़ी जीवन का

पूरे जीवन को महका दे


मैं खुद बहक जाऊं

या तू मुझको बहका दे

यह दो घड़ी जीवन का

पूरे जीवन को महका दे


रहूं दूर तुझसे

और तेरी यादों में खो जाऊं

तू मांगें मुझे

और मैं तुम्हें पा जाऊं

यह दो घड़ी जीवन का

पूरे जीवन को महका दे


मेरी हर सांसों की डोर को

तू अपने पलकों से सहला दे

यह दो घड़ी जीवन का

पूरे जीवन को महका दे


रहूं तेरे सांसों में

और तेरे धड़कन को सुन जाऊं 

तेरे हर गीत में

खुद ही खुद तरस जाऊँ

यह दो घड़ी जीवन का

पूरे जीवन को महका दे

हां यह दो घड़ी जीवन का

हमारे जीवन को महका दें


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance