STORYMIRROR

S Ram Verma

Romance

3  

S Ram Verma

Romance

तेरा मेरा रिश्ता !

तेरा मेरा रिश्ता !

1 min
428

तेरा मेरा रिश्ता है 

परे झूठ की समस्त 

परिभाषाओं से

गुनगुनी धूप सा 


मदमस्त अलसाया सा 

नीले खुले अम्बर सा

उन्मुक्त विस्मृत 

धुला धुला सा 


बहती धारा सा

निर्द्वंद निश्छल 

अद्वैत अल्हड़ सा

कौंधती बिजली सा


चपल चंचल रौशन 

बहती बयार सा 

शीतल सुगन्धित 

सदा दुलारता सा


तेरा मेरा रिश्ता है 

परे झूठ की समस्त 

परिभाषाओं से ! 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance