STORYMIRROR

Rajit ram Ranjan

Tragedy

3  

Rajit ram Ranjan

Tragedy

सुसाइड नोट...

सुसाइड नोट...

1 min
200


जो लोग आत्महत्या 

करते हैं, 

उन्हें हम लोग 

और ये अपना 

समाज कायर 

कहता है, 


क्या ये सच हैं, 

आपके मन 

में कभी 

सुसाइड करने का 

विचार नहीं 

आया, 

आया होगा.... 

याद करिये, 

शायद याद आ जाये.... 


मैं सुसाइड के पक्ष

में नहीं हूँ, 

उसका समर्थन भी 

नहीं करता हूँ, 

जब हालात 

बद से बदतर हो 

जाता है, 

तो अक्सर दिमाग़ में 

सुसाइड का ही 

ख्याल आता है, 

मेरे भी दिमाग़ में 

आज आया, 


मैं कमजोर नहीं हूँ, 

ऐसा भी नहीं 

कि मुझे 

जीना नहीं है, 

मन में विचार 

उठा, 

मैंने बयां कर 

दिया, 

लोग ऐसे विचार 

अक्सर छुपा 

लेते हैं, 

मैंने अपने आपकी सुनी, 

क्योंकि मुझे 

अपने आपको 

धोखा देने नहीं 

आता, 

और बयां कर 

दिया, 


मुझे मालूम हैं कि 

ज़िन्दगी खूबसूरत हैं, 

और ज़िन्दगी से 

मुझे मोहब्बत 

भी हैं, 

मैंने भी अपनी 

23 साल कि उम्र में 

ना जाने कितने 

लोगों को, 

ज़िन्दगी जीने कि 

सलाह दी

होगी, 

मगर आज जब मैं 

एकदम से 

डिस्टर्ब हो गया, 


कुछ क्षण के लिए तो 

ज़िन्दगी तुच्छ 

सी लगने 

लगी, 

थोड़े समय के लिए मैं 

एकदम परेशान, 

हैरान सा हो गया 

था, 

मेरे दिमाग़ से 

ये ख्याल 

ही नहीं 

हट रहा था !

फिर मुझे अचानक 

ऐसा लगा 

और मैंने सोचा 

तो पता चला कि 

कुछ ऐसे ही हालात 

होते होंगे, 

जो लोग मरने 

जाते होंगे



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy