STORYMIRROR

Surendra kumar singh

Action

3  

Surendra kumar singh

Action

सुंदर संभावनाओं से

सुंदर संभावनाओं से

1 min
222

सुंदर संभावनाओं से

लबालब भरा हुआ समय ये

शंकाएं अलविदा हो रही हैं

अतीत जो चला आया था

वर्तमान में

अतीत सा लौट रहा है

अतीत में

और लबालब सुंदर

संभावनाओं से भरा हुआ

ये समय

छलक रहा है प्रेम से

मनुष्य प्रेम का उत्पादन था

एक बार फिर आवेशित हो चला है

अपनी ही मनुष्यता से

नया प्रेम है

हर लफ्ज तुम्हारे लिए

हर लम्हा तुम्हारे लिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action