STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Action Inspirational

4  

Madhu Vashishta

Action Inspirational

विश्वास रफू नहीं होता

विश्वास रफू नहीं होता

1 min
221


विश्वास रफू नहीं होता जो टूट गया

रिश्ता फिर नहीं जुड़ता जो छूट गया।

माफ कर दे कोई मन की शांति की खातिर

 तुम्हारे बड़े से बड़े धोखे को भी

लेकिन विश्वास फिर नहीं मिलेगा जो टूट गया।

प्रेम और विश्वास होते हैं बहुत खास।

नाजुक है इनकी डोर,

इन्हें कभी ढीले मत छोड़।

बहुत मुश्किल से मिलता है

वह इंसान जो तुम पर भरोसा करता है।

वह तुम्हारी एक बहुमूल्य पूंजी है।

कभी उसके विश्वास को मत तोड़।

जीवन में बहुत कुछ पाना और खोना है।

जीवन है तो बहुत कुछ होना है।

कट जाएगी हर मुसीबत,

कोई स्थिति नहीं करेगी उदास

अगर है तुम्हारे पास किसी का साथ और विश्वास।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action