STORYMIRROR

Vimla Jain

Action Inspirational

4  

Vimla Jain

Action Inspirational

हर स्कूल एक जादुई स्कूल है

हर स्कूल एक जादुई स्कूल है

1 min
334

हर स्कूल होता है जादुई

क्योंकि वहां छोटे बच्चे जो होते कच्ची मिट्टी के

उनको गढ़कर पक्का बनाया जाता।

जिंदगी के पाठ पढ़ाया जाता।

आगे बढ़ाना बताया जाता।

जिंदगी की ऊंच नीच पढ़ाई शिक्षा, शिष्टाचार सब कुछ सिखलाया जाता।

कच्ची मिट्टी के बच्चे को गढ़ गढ़ कर- अच्छा इंसान बनाया जाता।

वही बच्चा आगे जाकर अपनी जिंदगी को चमन बना जाता।

 तो उस स्कूल को हम जादुई स्कूल ही तो कहेंगे।

 और क्या कहेंगे जहां बच्चा क ख ग से शुरू कर बड़ा इंसान बनता जाता 

और लंबे-लंबे भाषण देने लग जाता।

बहुत कुछ वह सीख जाता 

जिंदगी के पाठ सीखना बढ़िया मित्रों का साथ

अच्छे गुरु जनों की परवरिश वह पा जाता।

 उस स्कूल को जादुई स्कूल ही तो कहेंगे।

और वहां के अध्यापकों को जादूगर कहेंगे।

कहिए आपका क्या कहना है।

 मुझे तो हर स्कूल जहां बच्चा जाता है।

 बहुत कुछ सीखता है ।

कच्ची मिट्टी से पक्का घड़ा बनता है।

वह एक जादू और वह स्कूल जादुई स्कूल लगता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action