STORYMIRROR

Umesh Shukla

Action Classics

4  

Umesh Shukla

Action Classics

कर्मों के बल पर बदल गए

कर्मों के बल पर बदल गए

1 min
399

किसी पल या स्तर पर हो

सकती कोई नई शुरुआत

ये सब कुछ होता इंसान

के हौसलों से अकस्मात


ईश्वर की कृपा से मिलती

है इंसान को सटीक राह

जिस पर आगे बढ़ बदल

देता वो इतिहास का प्रवाह


सिकंदर, बाबर, नेपोलियन

सभी कभी रहे आदमी आम

कर्मों के बल पर बदल गए

भूगोल, इतिहास के आयाम


दृढ़ संकल्प लेकर इंसान जो

करते रहते हैं सतत प्रयास

वो ही बदला करते हैं अपने

क्षेत्र औ समाज का इतिहास।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action