STORYMIRROR

Salil Saroj

Drama

3  

Salil Saroj

Drama

सुना है कि आप लड़ते बहुत हैं

सुना है कि आप लड़ते बहुत हैं

1 min
264


सुना है कि आप लड़ते बहुत हैं

शायद बातचीत से डरते बहुत हैं।


मन्दिर-मस्जिद की आड़ लेकर

मासूमों पर जुल्म करते बहुत हैं।


देशभक्त आपके अलावे और भी हैं

ऐसा कहें तो आप बिगड़ते बहुत हैं।


रस्मों-रिवाज़ की नसें काट कर

आप चन्दन रोज रगड़ते बहुत हैं।


जो कलंक मिट गई थी इस माटी से

आप उस जात-पात पे अकड़ते बहुत हैं।


कोई जो पूछ ले समृद्ध इतिहास आपका

फिर अपनी हर बात से मुकरते बहुत हैं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama