STORYMIRROR

Lokanath Rath

Action Inspirational

4  

Lokanath Rath

Action Inspirational

सपने....

सपने....

1 min
179

सपने तो सबके होते 

जीवन से जुड़े इसके नाते 

ये तो सबके साथ होते 

अलग अलग सब देखते 

चलो अब कुछ ठान लेते 

जैसे कोई पेड़ पौधे देखते 

अपने साथ फूल खिलाते 

फलो की उम्मीद ले के जीते 

कभी आंधी तूफ़ान के भी सामना करते 

फिर भी जो ठान लेता वो सबका सामना करते 

फिर अपने सपनों का फल पा लेते 


हम इंसान तो सबसे न्यारे होते 

अपनी जरूरतें कभी भूल जाते 

या मन की गहराई में दबा लेते 

जो खुले आँख मन में इसे ढूंढ लेते 

और इसे पाने को ठान लेते 

और इसके साथ एक तारीख लिख देते 

तब ये उसके लक्ष्य बन जाते 

फिर उसे पाने की आग मन में जगाते 


कर्म करके आगे बढ़ जाते 

रास्ते आसान नहीं कठिन होते 

फिर भी कभी नहीं रुकते 

पागलों जैसे उसके लिए काम करते 

फिर वो सब हासिल होते 

एक नहीं कई सारी सपने होते 

हर वक़्त उसे खुले आंख देखने होते 

तभी तो ये अपने हाथ लगते 

डरो नहीं चलो अपने सपने सजाते 

उसको पाने पागल बन जाते 

कामयाबी के नयी इतिहास लिखते



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action