STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Action Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Action Inspirational

हमारी दिल्ली

हमारी दिल्ली

2 mins
435

सबसे अलग और सबसे अनोखी ये दिल्ली हमारी है

है भारत की राजधानी, ये दिल्ली हमारी है 

अपने भीतर युगों का इतिहास छिपाकर गौरव गाथा गाते हैं

यहाँ देखा सम्राटों का उत्थान पतन ये दिल्ली हमारी है

सबसे अलग और सबसे अनोखी ये दिल्ली हमारी है

है भारत की राजधानी ,ये दिल्ली हमारी है 


कितने ही आतंकी आए बने काल का ग्रास

दिल्ली का कुछ न बिगड़ा सब हुए यहाँ पर ढेर

कटु और मधुर स्मृतियाँ आज भी इतिहास बताती है

हाँ आज भी इतिहास बताती है

राजा युधिष्ठिर ने नाम दिया इंद्रप्रस्थ यह कहलाया था

सबसे अलग और सबसे अनोखी ये दिल्ली हमारी है

है भारत की राजधानी, ये दिल्ली हमारी है 


सबके जहन में बसे पर्वत राग सुनाते हैं

दिल्ली के वैभव संपन्नता की झांकी हमें दिखाते हैं

पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गौरी भी यहाँ पर आए थे

खिलजी वंश का अधिकार छीन तुगलकाबाद बसाया था

मुगल बादशाह ने रंग रूप संवारा

सम्राट शाहजहाँ ने लाल किला यहाँ बनवाया था

सबसे अलग और सबसे अनोखी ये दिल्ली हमारी है

है भारत की राजधानी ,ये दिल्ली हमारी है 


ऐतिहासिक बाजार चांदनी चौक की रौनक देखो

लाल किले की चार दीवारें जिसकी साक्षी है

चहल पहल आज भी दिल्ली की रौनक यह बढ़ाती है

कला का अद्भुत नमूना जंतर मंतर यहीं बनाया था

सबसे अलग और सबसे अनोखी ये दिल्ली हमारी है

है भारत की राजधानी, ये दिल्ली हमारी है 


धीरे-धीरे बढ़ा शिकंजा अंग्रेजों ने अपने कदम बढ़ाये थे

गुलामी की पहनाकर बेड़ियाँ खून के आंसू रुलाया था

देश की आजादी के लिए लड़ने वालों की आज भी याद कहानी है

साक्षी है गुंबद दरवाजे जब नाम दिल्ली ने अपना पाया था

सबसे अलग और सबसे अनोखी ये दिल्ली हमारी है

है भारत की राजधानी, ये दिल्ली हमारी है 


कनॉट प्लेस से लेकर कुतुबमीनार की रौनक देखो

रंग रूप निखरा इसका अपना इतिहास बताती है

विश्व भर में फैली प्रसिद्धि लाखों पर्यटक मिलने आते हैं

शान इसकी ऐसी निराली यहाँ ऐतिहासिक दर्शन हो जाते हैं

ऊंची ऊंची इमारतें नवीनता की अद्भुत है मिसाल

आज भी शहरों में महानगर या कहलाता है

जो आता यहाँ सच्चे दिल से उनको अपनाता है

सबसे अलग और सबसे अनोखी ये दिल्ली हमारी है

है भारत की राजधानी, ये दिल्ली हमारी है 


शूरवीरों के अनेक किस्से हृदय में इसके संजोए हैं

दूर-दूर से आए लोगों ने वैभव की गाथा यहाँ पर गाए हैं

यमुना नदी का तट यहीं पर

अक्षरधाम की दिखती यहाँ पर रौनक है

दिल्ली की गलियां आज भी इतिहास दोहराती हैं

अपने भीतर युगों का इतिहास छिपाकर गौरव गाथा गाती है

सबसे अलग और सबसे अनोखी ये दिल्ली हमारी है

है भारत की राजधानी, ये दिल्ली हमारी है।  



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract