STORYMIRROR

सपने पूरे होन में वक़्त लगता है

सपने पूरे होन में वक़्त लगता है

1 min
15.4K


सपनें फूल की तरह होते हैं,

जब तक पुरे न हों, महक नहीं आती,

पर सींचते रहो फूलो की तरह सपनों को भी,

क्योंकि सपने पूरे होने में वक़्त लगता है।

 

सपनें फलों की तरह होते हैं,

जितना सब्र करोगे, स्वाद उतना मीठा होगा,

क्योंकि सपने पूरे होने में वक़्त लगता है।

 

सपनों को नींद उड़ने के साथ टूटने मत दो,

क्योंकि ये काँच की तरह भी होते हैं,

अगर टूट गए तो जुड़ने में पूरी ज़िन्दगी निकल सकती है,

पर ये जरूर याद रखना,

सपने पुरे होने मे वक़्त तो लगता है।

 

सपनों को हवा की तरह बनाओ,

ना मिले तो ज़िन्दगी मुश्किल,

मिल जाए तो सुकून ही सुकून होगा,

पर हमेशा याद रखना,

सपने पुरे होने में वक़्त तो लगता है।

 

कभी दुखी न होना असफलता से,

पर असफलता के बाद दो गुना जज़्बे से उठो,

विश्वास रखो खुद पर और सपनों से मिलने के लिए जुट जाओ,

पर मेरी एक बात याद जरूर रखना,

सपने पुरे होने मे वक़्त तो लगता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama