STORYMIRROR

बहुत याद आएंगे ये कॉलेज के दिन

बहुत याद आएंगे ये कॉलेज के दिन

1 min
4.0K


बहुत याद आएंगे ये कॉलेज के दिन ये कॉलेज का ज़माना,

दोस्तों से मज़ाक और दोस्तों का रूठना-मनाना,


अध्यापक की डांट और असाइनमेंट मार्क्स के डर से कुछ न बोल पाना,

और क्लास बंक करके पिज़्ज़ा विंग्स चले जाना।


कॉलेज न आना और अटेंडेंस पूरी करवाने के लिए बड़े-बड़े बहाने बनाना,

प्रैक्टिकल में समय पर न आने का बहाना बस लेट होना बताना।


खुद का खाना न खाके दोस्तों का खाना खाना,

छीन-छीन के दोस्तों की चीज खाना।


मज़ाक-मज़ाक में ग़लती से दोस्तों को रुलाना

और फिर गुस्सा करके उसे मनाना,

और मस्ती के लिए खुद रूठ जाना।


क्लास न लगने पर घंटों पार्क में बैठ कर,

हँसते-हँसते कुछ यादें बनाना।


बहुत याद आएंगे ये कॉलेज के दिन ये कॉलेज का जमाना,

दोस्तों से मज़ाक और दोस्तों का रूठना-मनाना।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama