STORYMIRROR

Raghav Dixit

Classics Crime Inspirational

4.5  

Raghav Dixit

Classics Crime Inspirational

संविधान हूं मैं

संविधान हूं मैं

1 min
13

अवगुणों की खान हूं मैं 

द्वेषपूर्ण मानसिकता की

पहचान हूं मैं 

आजादी के बाद भी 

मानसिकता से गुलाम हूं मैं 

भारत का संविधान हूं मैं 


सोचा था आजादी के बाद 

हर गुलामी से मुक्ति मिलेगी 

नए भारत को गढ़ने की 

नवीन युक्ती मिलेगी 


मैं वो अभागा हूं 

जातिवाद जिसकी जड़ है 

विभाजन जिसकी पहचान 

मैं हूँ  आजाद भारत का 

गुलाम संविधान 


मैंने राजनीति में 

ऐसी व्यवस्था कर दी 

हलवाई के हाथों में 

सिलाई- मशीन रख दी 


मैंने शिक्षा को

व्यापार कर दिया

गुलामी को 

रोजगार कर दिया 

सृजन को 

दरकिनार कर दिया 

युवाओं को 

बेरोजगार कर दिया 


नंगे तन भूखे पेट 

सड़कों पर पड़े 

इंसानों को 

मुझसे क्या काम है 

चंद सामंतों ने थामी 

मेरी लगाम है 

मैं उनका गुलाम हूं 

मैं आजाद भारत का 

संविधान हूं 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics