STORYMIRROR

Raghav Dixit

Others

3  

Raghav Dixit

Others

ये चाहा नहीं है मेरी

ये चाहा नहीं है मेरी

1 min
197


 शूल रहित हो पथ मेरा

 ये चाहा नहीं है मेरी 

 शूल गड़े न जब तक पग में

 कैसे जगे चेतना मेरी 

 चैतन्यहीन हो जीवन मेरा 

 ये चाहा नहीं है मेरी

 शूल रहित हो पथ मेरा

 ये चाहा नहीं है मेरी 


 जीवन नैया का नाविक मैं

 धाराएं अनुकूल रहें

 ये चाहा नहीं है मेरी

 धाराएं प्रतिकूल ना हों

 जीवन कौशल की 

 कैसी परीक्षा मेरी 

  निर्वाध रहे जीवन मेरा 

  ये चाहा नहीं है मेरी। 

               



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन