STORYMIRROR

Dr. Akshita Aggarwal

Classics

4  

Dr. Akshita Aggarwal

Classics

संकल्प शक्ति

संकल्प शक्ति

2 mins
636


किसी काम को,

हर हालात में पूरा करने का जुनून है,

संकल्प शक्ति।

हर मनुष्य के अंदर विद्यमान है,

संकल्प शक्ति।


कार्य सिद्धि के लिए जरूरी है जो,

सफलता की पहली सीढ़ी है जो,

मन के हारे हार है,

मन के जीते जीत

का पाठ पढ़ाए जो, 

मेहनत को प्रेरित करे जो,

वह है संकल्प शक्ति।


संकल्प शक्ति पर निर्भर है,

हमारी नैतिकता और ईमानदारी।

इसे चरित्र की पहचान बना लो जो,

हर काम पूरा करने की,

है यह जिम्मेदारी।


महान लोगों की है यह पहचान।

सबसे प्रमुख भगवान श्री राम।


राम-लक्ष्मण जब भटक रहे वन-वन,

माँ सीता को हर ले गया रावण।

जब पड़े अकेले बस भाई था साथ,

साधन में थी, एकमात्र धनुष की ही आस।


जिसने हरा अकेलेपन का गम,

संकल्प शक्ति ही थी हरदम।

सुग्रीव से सहयोग जुटाया,

रावण को परास्त कर दिखाया।


जीवन की सजीवता का बोध करा दे जो,

व्यक्ति के जीवन का निर्माण कर दे जो,

व्यक्ति को निम्न से महान बना दे,

यदि व्यक्ति मन में संकल्प शक्ति जगा ले।


एक सफल और सामान्य व्यक्ति के,

बीच का फर्क है, संकल्प शक्ति।

अच्छे काम के लिए ज़रूरी नहीं सिर्फ शक्ति,

संकल्प शक्ति से ही है, हर कार्य की सिद्धि।

बुरी आदतों से निजात दिला,

नए भाग्य की रचना का साधन है, संकल्प शक्ति।

हमारी स्थिति का आधार है, संकल्प शक्ति।


जीवन की दिशा और दशा तय करे जो,

हमारा मनोबल पल में बढ़ा दे जो,

विश्वास की ज्योति जलाए जो,

आत्मविश्वास के शिखर पर पहुंँचाए जो,

हमारी बुद्धि, हमारे लक्ष्य के प्रति स्थिर करे जो,

चाहो समाज में प्रतिष्ठा या चाहो विद्या की अति,

सभी का साधन है, बस संकल्प शक्ति,

संकल्प शक्ति.....।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics