STORYMIRROR

Alka Nigam

Abstract Inspirational Others

4  

Alka Nigam

Abstract Inspirational Others

संघर्ष

संघर्ष

1 min
267

संघर्ष क्या है.....

चौरासी लाख योनियों में से,

मनुष्य का जन्म पाना एक संघर्ष है।

जन्म लेने से पहले माँ के 

कालकोठरी रूपी कोख में 

महज़ एक नाल से मिलने वाले 

पोषण के सहारे नौ महीने तक 

अपने अस्तित्व को बचाना भी

एक संघर्ष है....


आना चाहते हैं दुनिया में 

कई बार वक़्त से पहले

छटपटाते हैं अंदर से ही लातें अपनी चलाते हैं।

आते ही इस जहाँ में आँखें जो खुलती हैं

संघर्ष उनका होता है रोशनी के दरिया से।

जन्म से ही नाम और जो रिश्ते हमें मिलते हैं

कुछ मन के तो कुछ बेमन के होते हैं।

इसी नाम को ले के हम दुनिया में आगे बढ़ते हैं 

और रिश्तों को निभाना भी तो 

एक संघर्ष है.....


ज़िन्दगी के समंदर में

लोभ के, मोह के, धर्म के, कर्म के

न जाने कितने भंवर आते हैं

इन्हें पार करके जीवन का राग गुनगुनाना भी तो

एक संघर्ष है.....

संघर्ष बिना जीवन नहीं

जीवन है तो जीव है....



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract